IPO क्या होता है, कैसे काम करता है, कैसे अप्लाई करें और पैसे कैसे लगाएं — StockWithRavi पर पढ़ें IPO की पूरी गाइड हिंदी में।

IPO क्या होता है? शेयर मार्केट की सबसे बड़ी मौका
अगर आप शेयर मार्केट में नए हैं या थोड़ा-बहुत जानते हैं, तो आपने “IPO” का नाम जरूर सुना होगा। हर हफ्ते न्यूज़ में आता है — “इस कंपनी का IPO खुला”, “फलाने IPO में जबरदस्त listing gain मिला।” लेकिन असल में IPO क्या होता है , यह बहुत कम लोग सही से समझते हैं। आज StockWithRavi पर हम IPO को एकदम simple भाषा में समझाएंगे — शुरू से लेकर अंत तक। इस ब्लॉग को पढ़ने के बाद आप न सिर्फ IPO समझेंगे, बल्कि यह भी जानेंगे कि IPO में invest कैसे करें और कौन-से IPO में पैसे लगाना फायदेमंद होता है।
IPO का Full Form क्या है ?
IPO का Full Form है — Initial Public Offering
हिंदी में इसे “प्रारंभिक सार्वजनिक प्रस्ताव” कहते हैं। लेकिन कोई इतना बड़ा नाम नहीं लेता — सब IPO ही बोलते हैं !
IPO क्या होता है — आसान भाषा में
मान लो एक कंपनी है — “RaviTech Pvt. Ltd.” अभी तक यह कंपनी private है, यानी इसके shares सिर्फ इसके मालिकों और कुछ investors के पास हैं। आम जनता इसमें पैसा नहीं लगा सकती। अब कंपनी को बड़ा होना है — factory लगानी है, नई branch खोलनी है, debt चुकाना है। इसके लिए पैसा चाहिए। तो कंपनी क्या करती है ? कंपनी decide करती है कि अपने shares आम जनता को बेचेंगे। इस process को ही IPO कहते हैं। सीधे शब्दों में: जब कोई private कंपनी पहली बार अपने shares stock market में आम लोगों को बेचती है, उसे IPO कहते हैं।
IPO के बाद कंपनी publicly listed हो जाती है और NSE / BSE पर उसके shares खरीदे-बेचे जा सकते हैं।
IPO कैसे काम करता है? — Step by Step Process
Step 1: कंपनी SEBI के पास Application करती है –
कोई भी कंपनी सीधे IPO नहीं ला सकती। पहले SEBI (Securities and Exchange Board of India) से permission लेनी होती है। SEBI यह सुनिश्चित करता है कि कंपनी की सारी जानकारी सही हो और investors को धोखा न हो।
Step 2: DRHP (Draft Red Herring Prospectus) फाइल होता है –
कंपनी एक detailed document बनाती है जिसे DRHP कहते हैं। इसमें कंपनी की financial details, business model, risks, और पैसे का use — सब कुछ लिखा होता है। यह document SEBI की website पर publicly available होता है।
Step 3: Price Band तय होती है –
कंपनी decide करती है कि एक share की minimum और maximum price क्या होगी।
जैसे — ₹400 to ₹420। इसे Price Band कहते हैं।
Step 4: IPO Subscription Window खुलती है –
आमतौर पर 3 दिन के लिए IPO खुला रहता है। इस दौरान investors अपनी application submit करते हैं। इसे bidding period भी कहते हैं।
Step 5: Allotment होता है –
अगर किसी IPO में demand बहुत ज्यादा है (oversubscribed), तो lottery system से shares allot होते हैं। अगर आपको allotment नहीं मिला तो पैसा वापस आ जाता है।
Step 6: Listing Day –
Allotment के करीब 6-7 दिन बाद कंपनी stock exchange पर list होती है। इस दिन को Listing Day कहते हैं — और यही वो दिन होता है जब ज्यादातर लोगों को listing gain मिलता है।

IPO में Apply कैसे करें? — Complete Guide
अब सबसे important सवाल — IPO kaise apply kare?
जरूरी चीजें:
✅ Demat Account (Zerodha, Upstox, Angel One, Groww, etc.)
✅ Bank Account (UPI Enabled)
✅ PAN Card लिंक होना चाहिए
Apply करने के 2 तरीके:
1. UPI के through (सबसे आसान)
अपने broker app में जाएं (Zerodha, Groww, etc.)
IPO section खोलें
जो IPO खुला हो उस पर click करें
Lot size और price select करें
UPI ID डालें और submit करें
अपने UPI app में जाकर payment approve करें
2. Net Banking के through (ASBA)
अपने bank की net banking में जाएं
IPO / ASBA section खोलें
IPO select करें और apply करें
Amount blocked हो जाएगी (deduct नहीं होगी allotment तक)
Pro Tip by Ravi: UPI method सबसे fast और convenient है। बस ध्यान रखें — UPI mandate को समय पर approve करें, वरना application reject हो सकती है।

IPO में Lot Size क्या होता है?
हर IPO में minimum एक Lot खरीदना होता है। एक Lot में कितने shares होंगे —
यह हर IPO में अलग होता है।
उदाहरण:
Lot Size: 35 shares
Price: ₹400 per share
1 Lot की Value: 35 × 400 = ₹14,000
आप एक या एक से ज्यादा lots के लिए apply कर सकते हैं, लेकिन maximum limit होती है।
IPO के प्रकार — Types of IPO
1. Fixed Price IPO –
2. Book Building IPO –
3. Offer For Sale (OFS) –
4. Fresh Issue IPO –
5. SME IPO –
6. Mainboard IPO –
7. DRHP Based IPO –
8. Direct Listing IPO –
IPO में पैसे कब मिलते हैं? — Listing Gain क्या है?
जब IPO listing price, issue price से ऊपर होती है, तो उसे Listing Gain कहते हैं।
उदाहरण:
IPO Price: ₹300
Listing Price: ₹420
Listing Gain: ₹120 per share = 40% profit in just 1 week
लेकिन हमेशा ऐसा नहीं होता।
कुछ IPO listing पर नुकसान भी देते हैं जिसे Listing Loss कहते हैं।

GMP क्या है?
Grey Market Premium एक unofficial market होता है जहां IPO allotment से पहले ही shares खरीदे-बेचे जाते हैं। High GMP का मतलब है market को listing gain की उम्मीद है।
IPO में Risk क्या है?
हर investment में risk होता है — IPO भी exception नहीं:
1. Overvaluation Risk — कुछ कंपनियां ज्यादा price पर IPO लाती हैं
2. Allotment नहीं मिलना — Oversubscribed IPO में lottery होती है
3. Listing Loss — Market sentiment खराब हो तो share नीचे list हो सकता है
4. Long Term Risk — कुछ companies listing के बाद performance नहीं करतीं
इसलिए: हमेशा कंपनी के fundamentals check करें।
सिर्फ GMP देखकर blindly apply मत करो।
Conclusion — IPO में Invest करें या नहीं?
IPO एक excellent opportunity है —
अगर सही से research करके apply किया जाए।
हर IPO अच्छा नहीं होता। StockWithRavi हमेशा कहता है:
“सिर्फ उसी IPO में लगाओ जिसकी कंपनी को तुम समझते हो और जिसका business model strong है।”
Short term के लिए listing gain देखो — GMP, subscription figures देखो।
Long term के लिए fundamentals देखो — Revenue growth, profit, debt-to-equity ratio देखो।
अगर आप regularly upcoming IPO की analysis, GMP updates, और allotment status जानना चाहते हैं — तो StockWithRavi को follow करते रहें!